{"_id":"578bcf804f1c1b676bc4b978","slug":"treasury-babu-died-after-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर ट्रेजरी बाबू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर ट्रेजरी बाबू की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तड़के ट्रक ने सलोन तहसील में तैनात एक ट्रेजरी बाबू को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब मृतक मॉर्निंगवॉक पर निकले थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम पलटने से साइकिल सवार किसान की दबकर मौत हो गई, एक व्यक्ति घायल हो गया।
शहर के निराला नगर निवासी रामपाल (55) सलोन तहसील में ट्रेजरी बाबूू पद पर तैनात थे। सुबह मॉर्निंगवॉक पर निकले थे। कैनाल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल रामपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मृतक के साथियों समेत अन्य लोगों का जमावड़ा लग गया।
इंदिरा नगर चौकी पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि मृतक के भेटे कौशलेंद्र प्रताप ने तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखी जा रही है। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद (32) इलाज के लिए जमुनापुर चौराहा गया था। वहां से साइकिल से घर आ रहा था।
विज्ञापन
उसके साथ दूसरी साइकिल पर नजनपुर गांव का महेश कुमार भी था। दोनों रामसंडा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम पलट गई। इससे दोनों साइकिल सवार दब गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाल कर गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। महेश को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग गया। मृतक किसानी करता था। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई होगी। मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाला राजेंद्र प्रसाद अपनी 70 वर्षीय मां सुंदारा का एक मात्र सहारा था। राजेंद्र प्रसाद का विवाह करीब दस साल पहले हुआ था, लेकिन कुछ वर्षों के बाद उसकी पत्नी किसी कारणवश से उसे छोड़कर चली गई।
राजेंद्र अपनी बूढ़ी माँ के साथ रहता था। राजेंद्र की मौत के बाद एक बूढ़ी माँ बेसहारा हो गयी है। बेटे की मौत से उसके आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार शाम कुंदनगंज गांव के निकट कार और ट्रक में हुई भिड़ंत से कार पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल के बाद सभी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
रायबरेली से लखनऊ की जा रही कार रिलांयस फैक्ट्री के निकट गलत दिशा में जा रहे ट्रक से टकरा गई। कार पर सवार दिलीप मिश्रा (26) पुत्र अवधेश मिश्रा, उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा (23), बेटी नब्या (4), काब्या (2) निवासी कंचौदा रायबरेली और अंशिका (20) निवासी नैनी इलाहाबाद घायल हो गए। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।