फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   transport

फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, युवक परिवहन विभाग में जॉइन करने पर पहुंचा तो खुला मामला

Thu, 29 Jul 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
transport
रायबरेली। परिवहन निगम में संविदा परिचालकों की फर्जी नियुक्ति का मामला पकड़ में आया है। गुरुवार को एक अभ्यर्थी फर्जी आदेश लेकर रायबरेली डिपो में जॉइन करने पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। एआरएम ने कोतवाली को सूचना दी है। साथ ही अभ्यर्थी को जालसाज के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मढ़िया बेढौना नसीराबाद निवासी राजकुमार पुत्र विश्राम गुरुवार को नियुक्ति पत्र लेकर बस स्टेशन पर संविदा परिचालक के रूप में जॉइन करने पहुंचा। प्रथम दृष्टया जांच में सारे प्रपत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

युवक ने एआरएम को बताया कि प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह ने चार लाख रुपये लेकर परिचालक के पद पर उसकी भर्ती कराई है। पिछले साल ही जॉइन करने के लिए कहा था, लेकिन कोरोना के कारण तारीख बदलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि कौशलेंद्र के पास रोडवेज निरीक्षक का परिचय पत्र भी है और वह रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा भी करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एआरएम ने कोतवाली को तत्काल सूचना दी है।

युवक को उदयपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाने की सलाह दी है। एआरएम अक्षय कुमार का कहना है कि जालसाज ने फर्जी आदेश देकर लोगों से धन की वसूली की है। मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि कौशलेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed