{"_id":"62c1bb9b7ada7106aa25511e","slug":"transfer-raibaraily-news-lko637974852","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग में तैनात अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग में तैनात अफसरों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग में तैनात अफसरों के गैर जनपद तबादले हुए हैं। लोक निर्माण खंड प्रथम के एक्सईएन सुभाषचंद्र को निर्माण खंड प्रथम बांदा भेजा गया।
इसी खंड के सहायक अभियंता संतोष कुमार राय को चंदौली, लोक निर्माण खंड द्वितीय की सहायक अभियंता विजय लक्ष्मी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
लखनऊ से संबंध आनंद कुमार त्रिपाठी को निर्माण खंड प्रथम और प्रमोद कुमार राणा को निर्माण खंड द्वितीय का एक्सईएन बनाया गया है।
इसी तरह लोक निर्माण प्रांतीय खंड में तैनात रहे सहायक अभियंता अनिल अगुवाल को लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय का कार्यभार सौंपा गया है।
उधर, सिद्धार्थ नगर जिले में तैनात रवींद्र प्रताप सिंह को जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। आबकारी निरीक्षक सलोन देविका शुक्ला का स्थानांतरण उन्नाव हुआ है।
आगरा में तैनात रहे रुपेंद्र कुमार निर्मल को सलोन का नया आबकारी निरीक्षक बनाया गया है। आबकारी निरीक्षक राजेश गौतम का तबादला सीतापुर जिले के लिए हो गया है। फिरोजाबाद में तैनात रहे खगेंद्र कुमार वर्मा को ऊंचाहार आबकारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
35 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
सदर तहसील में तैनात 35 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल कर दिया गया। इस फेरबदल में मानक का ध्यान नहीें दिया गया। कई ऐसे लेखपाल रहे, जो पुराने क्षेत्रों में चार्ज पाने में सफल रहे।
कुछ ऐसे लेखपाल हैं, जो अपनी पहुंच दिखाते हुए मलाईदार क्षेत्र में तैनाती हासिल कर ली। दतौली, नंदाखेड़ा, अघौरा, अडोबर, मलिकमऊ चौबारा, रसेहता, रेती खुर्द बुजुर्ग, दरीबा, सनही में तैनात लेखपालों का दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया गया है।