फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Transfer of tehsildars

अरसे से तहसीलों में जमे 19 लेखपालों के तबादले

Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transfer of tehsildars
रायबरेली। डीएम नेहा शर्मा ने पांच तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। तहसीलदार सलोन तृप्ति गुप्ता को लालगंज तहसील का चार्ज दिया गया है, जबकि तहसीलदार सदर प्रतीत त्रिपाठी को तहसीलदार डलमऊ के पद पर भेजा गया है। तहसीलदार लालगंज अमिता यादव को तहसीलदार सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार डलमऊ रामकुमार शुक्ला को तहसीलदार सलोन बनाया गया है। तहसीलदार ऊंचाहार शालिनी सिंह तोमर को तहसीलदार (न्यायिक) सदर बनाने के साथ ही ऊंचाहार तहसील का अतिरिक्त चार्ज उन्हें दिया गया है। वहीं अरसे से तहसीलों में जमे लेखपालों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने 19 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। अब लेखपाल स्थानांतरण रुकवाने के लिए लेखपाल हाथ-मार रहे हैं। कोई सत्ता पक्ष के नेताओं से तो कोई अपने खास अधिकारियों से सिफारिश लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक विपिन कुमार को सदर से महराजगंज, संतोष कुमार यादव लालगंज से सलोन, राजपाल यादव लालगंज से सलोन, रत्नाकर शुक्ला लालगंज से महराजगंज, दिनेश कुमार चौरसिया व पंकज कुमार मौर्य को लालगंज से डलमऊ और दयाशंकर अग्निहोत्री को लालगंज से सलोन भेजा गया है।
इसी तरह रामहर्ष महराजगंज से लालगंज, अमृतलाल सलोन से डलमऊ, रवि चक सदर से डलमऊ, महेश तिवारी व मो. शोएब सदर से लालगंज, प्रवीण शंकर मिश्र सदर से सलोन, अजय कुमार यादव व रामसुरेश डलमऊ से सलोन, शैलेंद्र कुमार व राजेंद्र कुमार प्रजापति को डलमऊ से महराजगंज भेजा गया है।

राघवेंद्र प्रताप सिंह को संबद्ध शिकायत कक्ष से महराजगंज व राहुल त्रिवेदी को संबद्ध अभिलेखागार राजस्व से महराजगंज भेजा गया है। कहा जा रहा है कि यह सब लंबे अरसे से एक ही स्थान पर जमे थे। स्थानांतरण होने के बाद कई लेखपाल ऐसे हैं, जो सिफारिश लगाने में जुटे हैं, ताकि उनका तबादला निरस्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed