फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains back on track, struggling with delays

Raebareli News: पटरी पर लौटीं ट्रेनें, लेटलतीफी से जूझीं

Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trains back on track, struggling with delays
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर दो जगह अंडरपास के लिए कराए गए काम की वजह से प्रभावित हुई ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। रविवार को कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनें भी कई घंटे देर से आईं।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि ज्यादातर ट्रेनें समय से हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। शनिवार को रायबरेली-गंगागंज और मोहनलालगंज-कनकहा स्टेशनों के बीच दो जगह अंडरपास बनाने के लिए ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने का काम कराया गया, जिसके लिए रेलवे ट्रैक हटाना पड़ा।
विज्ञापन


इससे छह ट्रेनें दूसरे रास्ते से चलाए जाने के कारण रायबरेली के लिए निरस्त थीं। कई ट्रेनों की लेटलतीफी चार से छह घंटे तक हो गई थी। रविवार को ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट आया और निरस्त ट्रेनों के साथ प्रभावित ट्रेनें भी पहले की तरह चलने लगी हैं। रविवार को दिल्ली-वाराणसी स्पेशल साढ़े पांच घंटे और फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल सवा चार घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने तीन घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से पहुंची। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौन घंटे देर से आई।


शनिवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed