फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

अप्रैल से चलेगी पहली अनारक्षित गाड़ी

Thu, 25 Mar 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। करीब एक साल बाद रायबरेली स्टेशन से होकर पहली अनारक्षित ट्रेन के रूप में इंटरसिटी चलाई जाएगी। हालांकि कानपुर-प्रतापगढ़ रूट पर चलने वाली यह गाड़ी फरवरी से संचालित है, लेकिन फिलहाल सभी सीटें आरक्षित हैं। अप्रैल से इस गाड़ी की सभी सीटें अनारक्षित हो जाएंगी। इससे दैनिक यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन भी बंद हो गया। अनलॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को विशेष गाड़ियों के रूप में चलाया गया। वर्तमान में 18 जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें चल रही हैं। इसलिए अनारक्षित टिकटों के काउंटर अब तक नहीं खुल सके हैं।
विज्ञापन

अब अप्रैल से कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अनारक्षित कर दिया जाएगा। प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या-04123 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 फरवरी से चलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे 3 अप्रैल से अनारक्षित कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-04124 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 फरवरी से चलाई जा रही है, जो 2 अप्रैल से अनारक्षित हो जाएगी।
प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायबरेली पहुंचने का समय सुबह 6.12 बजे है, जबकि कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी रात 8.46 बजे पहुंचती है। ऐसे में आसपास के शहरों को जाने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी आसानी होगी।
वहीं, अनारक्षित टिकट के काउंटर भी खुल सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को अप्रैल महीने से अनारक्षित कर दिया जाएगा। टिकट काउंटर भी खोला जाएगा, ताकि इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट मिल सकें। अनारक्षित ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
डलमऊ-लालगंज होकर चल रही अनारक्षित ट्रेन
रायबरेली। इसी जिले से होकर गुजरी ऊंचाहार-उन्नाव रेल लाइन पर एक अनारक्षित गाड़ी 26 फरवरी से चलाई जा रही है। प्रयागराज से कानपुर के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-04101 एवं 04102 को अनारक्षित ट्रेन के रूप में 26 फरवरी से 30 अप्रैल तक चलाने का फैसला लिया गया है।

यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन तो नहीं आती, लेकिन इसी जिले के ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज समेत अन्य स्टेशनों से होकर गुजरती है। साथ ही इसी रूट पर आरक्षित ट्रेन के रूप में ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed