फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

देहरादून और ऋषिकेश के लिए चलेंगे स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी सहूलियतें

Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। रेलवे ने जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में इजाफा किया है। देहरादून और ऋषिकेश के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने को मंजूरी मिल गई है। इन ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से शुरू होगा। अगले आदेश तक दोनों ट्रेनें चलती रहेंगी।
विज्ञापन

इसमें एक जोड़ी ट्रेन वाराणसी-देहरादून (जनता मेल) के बीच रोजाना फर्राटा भरेगी तो दूसरी जोड़ी ट्रेन प्रयागराज संगम से ऋषिकेश के लिए हफ्ते में तीन दिन दौड़ेगी। दोनों ट्रेनें लंबी दूरी का सफर तय करेंगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन सेवापुरी, परसीपुर, भदोई, मोंध, सुरियावां, सराय संकराय, जंघई, बादशाहपुर, गौरा, दांदुपुर, प्रतापगढ़, चिलबिला, अंतु, मिसरौली, अमेठी, गौरीगंज, जायस, फुरसतगंज, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां, लखनऊ, आलमनगर, काकोरी, मलिहाबाद, दिलावर नगर, रहिमाबाद, संडीला, बालामऊ, हरदोई, अंजी शाहाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, शियोहरा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, चंडोक, लक्सर, ज्वालापुर, हरिद्वार, रायवाला, डोईवाला, हर्रावाला में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04265 वाराणसी से 10 जनवरी को चलेगी, जो उसी दिन रायबरेली में दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। देहरादून से 11 जनवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 04266 अगले दिन सुबह 9.23 बजे रायबरेली जंक्शन आएगी। इस ट्रेन में दो एसी, आठ स्लीपर, छह सामान्य, दो एसएलआर/डी श्रेणी बोगियां लगेंगी।
प्रयागराज संगम और योग नगरी ऋषिकेश के बीच दौड़ने वाली गाड़ी प्रयाग, प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला में ठहरेगी। गाड़ी संख्या 04229 का संचालन 10 जनवरी को प्रयागराज संगम से शुरू होगा। यह गाड़ी हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुुरुवार और रविवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04230 ऋषिकेश से 11 जनवरी को चलेगी। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार, सोमवार को दौड़ेगी, जो अगले दिन रात 3.30 बजे रायबरेली आएगी। इस ट्रेन में दो एसी, नौ स्लीपर, पांच सामान्य एवं दो एसएलआर/डी श्रेणी की बोगियां लगेंगी।
वर्तमान में चल रही नौ जोड़ी गाड़ियां
इस समय जिले से होकर नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें रायबरेली जंक्शन से होकर अर्चना, मरुधर, नीलांचल, पद्मावत, भोपाल-प्रतापगढ़, यशवंतपुर-लखनऊ समेत आठ जोड़ी ट्रेनें गुजर रही हैं, जबकि एक जोड़ी ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस इस जिले के ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज स्टेशनों से होकर गुजर रही है।

दोनों स्पेशल गाड़ियां पूर्णरूप से आरक्षित
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दो जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। दोनों स्पेशल ट्रेनें पूर्णरूप से आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed