{"_id":"68e2c8fd9bda08ec04096850","slug":"train-operations-will-be-disrupted-for-a-week-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142291-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक हफ्ते बिगड़ा रहेगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक हफ्ते बिगड़ा रहेगा ट्रेनों का संचालन
Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। लखनऊ जिले में अमौसी रेलवे स्टेशन पर छह से 13 अक्तूबर तक नाॅन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिससे लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी और उद्योग नगरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित होगा। अन्य रूटों की ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ेगी।
यात्रियों को अगर कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग से होकर सफर करना है तो पहले से ट्रेनों के बारे में जानकारी कर लें। लोकमान्य तिलक (मुंबई) से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस कानपुर के बाद लखनऊ के रास्ते रायबरेली आती है, लेकिन सात अक्तूबर को यह ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन उन्नाव से बीघापुर, लालगंज, डलमऊ के रास्ते रायबरेली आएगी। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन दिन तक देर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन नौ अक्तूबर को पौन घंटे रास्ते में नियंत्रित की जाएगी। 10 एवं 11 अक्तूबर को कानपुर से ही एक घंटे देर से चलेगी। इससे तीनों दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली में एक से डेढ़ घंटे तक विलंब से पहुंचेगी।
विज्ञापन
अमौसी में होने वाले काम की वजह से भले ही जिले से गुजरने वाली दो ट्रेनें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी, लेकिन लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से अन्य रूटों की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। इससे ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ेगी और यात्रियों को मुश्किल होगी।
कई ट्रेनें देर से चलेंगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि अमौसी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण 6 से 13 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग से गुजरने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी तो छह ट्रेनों का रूट बदलेगा। कई ट्रेनें देर से चलेंगी।