फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic started from railway overbridge after five years

Raebareli News: पांच साल बाद शुरू हुआ रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन

Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic started from railway overbridge after five years
लालगंज ​स्थित बाईपास पर आने-जाने के लिए तैयार रेलवे ओवरब्रिज।
लालगंज (रायबरेली)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लालगंज स्थित बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो गया। तीन दिन लोड टेस्ट के बाद बुधवार की देर रात से वाहनों का संचालन शुरू होने से कस्बे के नागरिकों ने राहत की सांस ली। नगर के पास रायबरेली-बांदा नेशनल हाईवे पर अब अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और भारी वाहनों का दबाव भी कस्बे की सड़कों से हटेगा।
विज्ञापन


इस ओवरब्रिज का लोकार्पण 2019 में पीएम मोदी के करकमलों से हुआ था। शुभारंभ के महज पांच महीने बाद ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा कारणों से 26 मई 2019 को प्रशासन ने पुल पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद से छोटे और भारी वाहन लालगंज कस्बे के अंदर से होकर निकलते थे।
विज्ञापन


इसकी वजह से अक्सर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। ओवरब्रिज के मुख्य ढांचे को तोड़कर मरम्मत कर शुरू कराया गया। मरम्मत को लेकर आवागमन बंद रहा। इस दौरान अलग-अलग संगठनों ने मरम्मत की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। एनएचएआई ने कई बार मरम्मत पूरी होने की तिथि घोषित की, लेकिन काम अधूरा ही रहा। मरम्मत कार्य में पांच साल का लंबा समय लग गया। व्यापारी नेता विवेक शर्मा, रोहित सोनी, राहुल भदौरिया, अनिल गुप्ता, दीपचंद गुप्ता, सचिन रस्तोगी, सीपी पांडेय, मनोज अवस्थी, शानू बाजपेयी और कैलाश बाजपेयी ने ओवरब्रिज परआवागमन शुरू होने पर खुशी जाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज तो बन गया लेकिन सर्विस लेन जस का तस
ओवरब्रिज से आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन सर्विस लेन की हालत बेहद खराब है। सेमरपहा से गोविंदपुर वलौली तक की सड़क उखड़ चुकी है, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्विस रोड की मरम्मत भी तत्काल कराई जानी चाहिए। सर्विस लेन पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे दोपहिया वाहनों का निकालना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed