{"_id":"62a235f26e40957e8b331776","slug":"traffic-block-raibaraily-news-lko6344624196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर ट्रक खराब, यातायात ठप, चार किलोमीटर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर ट्रक खराब, यातायात ठप, चार किलोमीटर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। लालगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह मोरंग लदा ट्रक खराब हो गया। यह ट्रक ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर बीच रास्ते में खड़ा हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
ओवरब्रिज के नीचे से निकलने की कोशिश भी नाकाम रही, क्योंकि रेलवे क्रासिंग का फाटक भी बंद रहा। जाम में फंसे लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हुए। हर कोई बेहाल दिखा। रेलवे फाटक खुलने पर जैसे-तैसे वाहनों को निकाला गया।
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भोर पांच बजे एक ट्रक ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर खराब हो गया और बीच रास्ते में ही खड़ा हो गया। ट्रक बांदा से मोरंग लादकर हैदरगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक के ओवरब्रिज पर खराब होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ओवरब्रिज के नीचे से निकलने की कोशिश भी नाकाम रही।
वजह यह कि सुबह कई ट्रेनों के आवागमन के चलते रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा गया। फाटक बंद रहने से इस रास्ते से भी कोई वाहन नहीं निकल सका और जाम लगा रहा।
रोड ट्रैफिक पूरी तरह ठप होने के कारण देखते ही देखते दोनों ओर चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग एक तरफ गर्मी से परेशान थे तो दूसरी तरफ समय से गंतव्य तक न पहुंच पाने की चिंता भी दिख रही थी।
फतेहपुर जिले के लाला बाजार निवासी मोहम्मद कफील अपनी मां साबिरा को इलाज के लिए पीजीआई ले जा रहे थे, लेकिन वह भी जाम में फंसे रहे। एक घंटे तक जाम लगा रहा।
रेलवे क्रॉसिंग के फाटक खुले तो पुलिस ने वाहनों को एक-एक करके निकाला। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला और यातायात सामान्य हुआ।