{"_id":"6833693a1cdd5c47500ac694","slug":"tractor-trolley-overturned-after-collision-with-vehicle-driver-died-raebareli-news-c-101-1-slko1032-133818-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, चालक की मौत
Mon, 26 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। वाहन की टक्कर से रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली खाई में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पूरे पासिन मजरे कुबना गांव निवासी तेजभवन (34) पुत्र मंगल एक पैर से दिव्यांग थे। वह गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। सुबह करीब छह बजे वह ट्राॅली में मौरंग लादने के लिए हलोर जा रहे थे। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना गांव के निकट किसी वाहन से ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई।
मृतक घर में एकलौता कमाने वाला था। चार महीने पहले बड़े भाई रिंकू की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पांच साल पहले पिता मंगल की बीमारी से मौत हो गई। तेजभान की मौत से ममता, बेटा अमन का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।