फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tractor-Trolley crushed two cousins, one killed

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत

Thu, 06 Apr 2017 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 06 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor-Trolley crushed two cousins, one killed
सड़क दुर्घटना - फोटो : getty images
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पूरे मिश्रन मजरे गंगेहरा गुलालगंज निवासी रावेंद्र (20) पुत्र राज कुमार अपने चचेरे भाई अखिलेश (18) के साथ खेत में काम करके खाना खाने बाइक से घर जा रहे थे। गांव के निकट शारदा सहायक नहर पुल के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रावेंद्र व अखिलेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रावेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लादकर उमरन की ओर जा रही थी। मृतक का पिता मुंबई में रहता है, जबकि मां व भाई-बहन यहां गांव में रहते हैं। युवक खेत में गेहूं की मड़ाई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बछरावां कस्बे के पटेल नगर निवासी एवं रिटायर्ड शिक्षक हरिकृष्ण ओझा (70) सुबह पैदल बाजार जा रहे थे।


रायबरेली रोड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हरिकृष्ण को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड शिक्षक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed