फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tractor driver dies in accident

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies in accident
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि श्रमिक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। चालक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहनगंज क्षेत्र के पूरे राजा गांव स्थित ट्रेडर्स से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लादकर नजरगंज मजरे खानापुर चपरा ले जाई जा रही थी। पहाड़पुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इससे चालक और श्रमिक मलबे में दब गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंच गए। मलबे में दबकर चालक गुरु प्रसाद रैदास (45) की मौत हो गई जबकि श्रमिक राकेश कुमार (32) घायल हो गया। मृतक और घायल चेतरा बुजुर्ग गांव के बताए जा रहे हैं। चालक की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है। थानेदार भरत उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed