फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tourist landmarks will again charm

पर्यटक स्थलों में फिर से आएगी रौनक

Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tourist landmarks will again charm
उपेक्षा का दंश झेल रहे पर्यटन स्थलों में फिर रौनक आएगी। शासन की ओर से सोमवार को जारी की गई नई पर्यटन नीति 2016 जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार बनेगी।
विज्ञापन


इस नीति के तहत शहर में कहीं भी होटल खोल सकते है। पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण भी हो सकेगा। यही नहीं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक अनुदान की व्यवस्था भी इस पर्यटन नीति में की गई है।
विज्ञापन


जिले की बात की जाए तो यहां पर मुख्य रूप से सलोन तहसील क्षेत्र में समसपुर पक्षी बिहार है, जहां पर पर्यटक घूमने आते हैं। पर अब वह बात नहीं रह गई, जो पहले थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समसपुर पक्षी बिहार उपेक्षा का शिकार है। झीलों में जलकुंभी उग आई है तो पक्षी बिहार जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

दूरदराज से आने वाले पक्षी भी यहां कम आते हैं। शहर में शहीद स्मारक और रेवतीराम तालाब है। इसे पर्यटन के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है।

शासन की नई पर्यटन नीति से उम्मीद जगी है कि जिले में भी पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। साथ ये पर्यटन स्थलों में रौनक फिर आ सकेगी।

नई नीति के तहत पर्यटकों की सहायता के लिए पर्यटक हेल्पलाइन की स्थापना होगी। यही नहीं खेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

फिलहाल इतना जरूर है कि इस नीति के लागू होने से यहां के उपेक्षित पर्यटन स्थलों के दिन बहुर जाएंगे। पर्यटन विकसित होने पर इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा।

शासन की ओर से जारी कई गई पर्यटन नीति के तहत जिले में थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और वाटर पार्क को बढ़ावा देने के लिए मनोरंजन कर और लग्जरी टैक्स से 5 वर्ष के लिए छूट दी जाएगी।

अधिक से अधिक लोग पार्क बनवाने के लिए आगे भी आएंगे। सीडीओ अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि शासन की ओर से नई पर्यटन नीति 2016 की गाइड लाइन अभी नहीं आई है।


जो भी गाइड लाइन आएगी, उसके तहत कार्य कराया जाएगा। सरकार का यह अच्छा कदम है। निश्चित तौर से इस नीति के तहत पर्यटन स्थल को बढ़ावा मिल सकेगा और उनकी सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed