मेधावियों को मिलेगा लैपटॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संबंध में डीआईओएस 7 सितंबर को जीआईसी में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करेंगे। डीआइओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि लैपटॉप योजना में शामिल छात्रों के माता-पिता समेत पूरा पता लिखने के निर्देश दिए गए है।
राजकीय विद्यालयों में ऑनलाइन स्कूल ग्रेडिंग द्वितीय की जानकारी समय से अपडेट कर दी जाए। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के होने वाले आयोजन में 30 सितंबर तक कार्यों को पूरा कर लिया जाए। जिससे प्रतिभावान छात्रों के नाम लिस्ट में शामिल हो सके और उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
डीआईओएस ने बताया कि वर्ष 2016 में इंस्पयार अवार्ड योजना के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जीआईसी मैदान में 10 सितंबर को प्रदर्शनी लगेगी। संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनके प्रधानाचार्य तत्काल सूचित करें, ताकि बच्चों की प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।