फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   toll plaza

अंतिम चरण में चल रहा टोल प्लाजा का निर्माण, 15 अगस्त से हो सकता है शुरू

Sun, 25 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर नए टोल बूथ को बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही हाईवे पर फर्राटा भरने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पेंटिंग के साथ सीसीटीवी, कंप्यूटर व जीपीएस लगाने के लिए वायरिंग कराई जा रही है। टोल बूथ पर 15 अगस्त के बाद शुरू करने की योजना है। इसके लिए एनएचएआई ने तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई बड़े व छोटे वाहनों पर लगने वाले टोल टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के चडरई चौराहे के पास टोल बूथ बना रहा है। वाहन चालक टोल टैक्स देने के बाद ही बूथ से गुजर पाएंगे। टोल बूथ का निर्माण हाईवे बनाने वाली वीआईएल कांस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर टोल बनाने का काम अंतिम चरण में है। टोल प्लाजा पर बने बूथों की रंगाई-पुताई लगभग पूरी हो चुकी है। बूथों पर टैक्स वसूली के लिए कंप्यूटर, जीपीएस व सीसीटीवी आदि उपकरण लगाने का काम शुरू है। इसके लिए वायरिंग की जा रही है।
वायरिंग के बाद लाइट लगाने का काम शुरू किया जायेगा। एनएचएआई के मैनेजर योगेश तिलक ने बताया कि टोल बूथ 15 अगस्त के बाद शुरू करने की योजना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
छोटे व बड़े वाहनों पर लगने वाले टैक्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस टोल प्लाजा का 25 किमी रेंज निर्धारित किया गया है। इस रेंज के हिसाब से ही टैक्स का निर्धारण कर बूथ चालू किया जायेगा।
टोल टैक्स की वसूली हाइवे बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी वीआईएल ही करेगी। कंपनी से बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर सिस्टम के तहत नवंबर 2028 तक अनुबंध किया गया है। इसके बाद एनएचआई टोल बूथ का अधिग्रहण कर लेगी।
टोल प्लाजा से 20 किमी की रेंज के गांवों से आने वाले वाहनों टोल मे छूट दी जाएगी। इन वाहन चालकों को प्रतिदिन टोल नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआई ने मासिक पास बनाने का प्रावधान रखा है।
यह पास टोल बूथ पर ही बनाया जाएगा। पास बनाते समय कंपनी रेंज में आने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन चेक करेगी। उसके बाद पास जारी किया जाएगा। इसमें छोटे चौपहिया वाहनों को लगभग 150 देर मासिक पास देने की तैयारी है। जल्द ही इसकी सूचना टोल बूथ पर चस्पा की जाएगी।
ग्राम प्रधानों ने की टोल फ्री करने की मांग
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बूथ पर टोल फ्री करने की मांग की है। ग्राम प्रधान मो. आरिश, अनुज उपाध्याय, नरेंद्र यादव ने कहा कि हम लोगों को महीने में कई बार जगतपुर, रायबरेली व लखनऊ जाना पड़ता है।

ग्राम पंचायत के लोगों या साथ इलाज व अन्य जरूरत पड़ने पर मदद के लिए साथ जाना पड़ता है। इससे हम लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। लालजी तिवारी, साधना सिंह, मो. आजम ने बताया कि इसके लिए विकास कार्यों से जुड़े कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में हम लोगों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए क्षेेेत्रीय प्रधानों व वाहन स्वामियों से टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed