{"_id":"62210853b86ce022d91d0388","slug":"today-393-counting-personnel-will-get-vote-counting-tips-raibaraily-news-lko620243052","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 393 मतगणना कर्मी पाएंगे वोट की गिनती के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 393 मतगणना कर्मी पाएंगे वोट की गिनती के टिप्स
विज्ञापन
रायबरेली। छह विधानसभा क्षेत्रों में 10 मार्च को मतगणना कार्य में लगाए गए 393 मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को शुक्रवार को प्रशिक्षण मिलेगा। सभी कर्मियों को सुबह 10 बजे फीरोज गांधी कॉलेज में प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए हैं।
जिले में दो चरणों में विधानसभा क्षेत्रों सदर, ऊंचाहार, सलोन, बछरावां, सरेनी और हरचंदपुर में मतदान के बाद मतगणना आगामी 10 मार्च को गोराबाजार स्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबुल लगाई जाएंगी।
पोस्टल बैलेटों की गणना के लिए अलग से दो-दो टेबुल लगेंगी। छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 130 मतगणना पर्यवेक्षक, 136 मतगणना सहायकों के साथ ही 127 माइक्रो ऑब्जर्वरों को पांच मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को समय से प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सभी मतगणना कर्मियों को समय से प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।