{"_id":"693db50be4f99cc4d9043976","slug":"time-sought-in-the-matter-of-giving-job-to-gayadin-raebareli-news-c-101-1-slko1033-146777-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गयादीन को नौकरी देने के मामले में मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गयादीन को नौकरी देने के मामले में मांगा समय
Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में नाबालिग होते हुई भी धोबी की नौकरी हासिल करने वाले गयादीन के मामले में काउंटर शपथपत्र जमा करने के लिए विभाग ने समय मांगा है। कोर्ट ने आगामी 15 दिसंबर को जवाब देने के लिए समय दिया है।
स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 1986 में धोबी के पद के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में तत्कालीन सीएमओ ने नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से कक्षा पांच की परीक्षा पास गयादीन की नियुक्ति करके तीन मई 1986 को ड्यूटी ज्वाइन कराई थी। 39 साल की नौकरी पूरी होने के बाद जीपीएफ की कटाैती बंद होने पर उजागर हुआ कि विभाग में जब गयादीन ने नौकरी ज्वाइन की तो उसकी आयु 17 वर्ष 10 माह व दो दिन थी। इसके बाद विभाग की तरफ से उनका वेतन रोक दिया गया। जबकि मानव संपदा पोर्टल पर गयादीन की जन्मतिथि एक जुलाई 1968 के स्थान पर दो दिसंबर 1965 अंकित है।
पोर्टल पर अंकित जन्मतिथि के आधार पर गयादीन को इसी माह रिटायर्ड होना है। इसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दाखिल कर सेवा को बहाल रखने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने गत 12 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग से काउंटर शपथपत्र मांगा, लेकिन शासन से मार्ग दर्शन न मिलने के कारण विभाग ने कोर्ट से शपथपत्र जमा करने के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने काउंटर शपथपत्र दाखिल करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया है। (संवाद)