फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Timber contractor killed in crash

हादसे में लकड़ी ठेकेदार की मौत

Mon, 28 Sep 2015 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
इसी बीच अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन पर बैठा ठेकेदार उछल कर सड़क पर जा गिरा और पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी कमल किशोर (45) लकड़ी का ठेकेदार था। तीन साल से वह उन्नाव के बिहार कस्बे में अपनी बहन जयंती देवी के साथ रहता था।

सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लेकर खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी स्थित शिवम ब्रिक फील्ड में छोड़ने जा रहा था। बिहार निवासी मनोज कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था।
विज्ञापन


बरभनखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक कुत्ता आ गया। चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो ट्रैक्टर पर बैठा कमल किशोर तेज झटका लगने से सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक गाड़ी रोक पाता, इससे पहले ही ट्रॉली का पहिया ठेकेदार पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग निकला।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ आरपी रावत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारीजन कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed