फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tied a rakhi on the wrist of brothers

बहना ने भाई की कलाई पर...

Fri, 19 Aug 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 19 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tied a rakhi on the wrist of brothers
रायबरेली में गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर आचार्य द्विवेदी नगर छोटे भाइयों को राखी बांधती बहनें। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में रक्षा बंधन का पर्व गुुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पर्व को लेकर छोटे-बड़े व बुजुर्ग सभी में उत्साह रहा। बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है..., भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना..., बहन कहे मेरे भइया तोहे मेरी उमरिया लागे... आदि गानों के बीच बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह से भरी डोर राखी बांधी।
विज्ञापन


टीका लगा मिठाई खिलाकर भाई के दीर्घायु होने की कामना की, बल्कि अपनी रक्षा का वचन भी लिया। वहीं भाइयों ने बहनाें को नेग में गिफ्ट और नकद धनराशि दी। पर्व को लेकर सुबह से ही रौनक रही।
विज्ञापन


कहीं पर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने उसके घर गया तो कहीं पर बहनें अपने भाई के घर राखी बांधने पहुंची। पर्व को लेकर छोटे बच्चों में सबसे अधिक उत्साह रहा। बच्चे तो सुबह से ही राखी बांधने और बंधवाने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बुजुर्गों की देखरेख में बहनों ने भाई को टीका लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की, फिर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। आम तौर पर दुकानें सुबह नौ से 10 बजे तक खुलती हैं, लेकिन गुरुवार को त्योहार के मद्देनजर सुबह 7 बजे से ही दुकानें खुल गईं।

साथ ही भीड़ भी उमड़ने लगी। चाहे राखी की दुकान हो या फिर मिठाई की, हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बहनों ने भाईयों के कलाई में राखी बांधकर जीवन भर रक्षा करने का वचन लिया। भाईयों ने भी बहनों को रक्षासूत्र बांधने के बाद उपहार दिए। त्यौहार होने के कारण कस्बे में भारी भीड़ देखन को मिली। 

जिला कारागार में बंद भाइयों के राखी बांध जल्द रिहाई की दुआ मांगी। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक भी हो उठे। रक्षाबंधन पर सुबह से ही जिला कारागार में महिलाओं, युवतियों की भीड़ रही। कतार में खड़ी राजवती का कहना था कि रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र रिश्ते को मजबूती लाती है।

ऐसे में यही विश्वास भाई को इंसाफ दिलाएगा। मधु, संगीता व आरती का कहना था कि पिछली बार घर में राखी बांधी थी। इस बार जेल आना पड़ा। यही सोचकर आए हैं कि अगली बार भाई मेरा घर पर ही रहेगा। उसे इंसाफ मिलेगा।


रेशमा व साजिया ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भाई जल्द जेल से बाहर आ जाएगा। जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन पर किसी को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी जांच कराने के बाद ही सबको अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed