{"_id":"15bb1e9b99323e1e366f9e9af9846c67","slug":"thronging-to-promote-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए उमड़ीं शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के लिए उमड़ीं शिक्षिकाएं
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में तैनात 221 शिक्षकों को प्रमोशन देने के लिए सोमवार को काउंसलिंग हुई। महिला व निशक्त शिक्षकों को काउंसलिंग में बुलाया गया।
पूर्व माध्यमिक स्कूल चकअहमदपुर में काउंसलिंग को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। एक-दूसरे से पूछकर स्कूल लॉक किए। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के लिए हुई काउंसलिंग में 60 महिलाएं व 10 निशक्त शिक्षक आए।
जबकि शहर क्षेत्र के सात पदों के लिए हुई काउंसलिंग में पांच शिक्षिकाएं काउंसलिंग में शामिल हुईं। प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए 221 शिक्षक व शिक्षिकाओं को चुना गया है।
सोमवार सुबह शिक्षिकाओं व निशक्त शिक्षकों की काउंसलिंग पूर्व माध्यमिक स्कूल चकअहमदपुर में शुरू हुई। काउंसलिंग को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। शिक्षिकाओं के सामने 221 स्कूलों को रखा गया।
विज्ञापन
जिसमें कोई तीन स्कूलों में जॉइन करने के लिए उन्हें लॉक करना था। एक दूसरे से पूछकर शिक्षिकाओं से स्कूल पसंद किए। तमाम शिक्षिकाओं को उनकी मर्जी का स्कूल नहीं मिल सका।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षिकाओं व निशक्त शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई है। शिक्षकों को रोस्टर से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसी सप्ताह उन्हें पत्र जारी किए जाएंगे।