{"_id":"5829fcce4f1c1b58368fe3af","slug":"three-young-man-immersed-in-the-ganga-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे तीन युवक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे तीन युवक, दो की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवकाें की तलाश करते गाोताखाेर व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए एक ही परिवार के तीन युवक गंगा में डूब गए। इसमें से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को बचा लिया गया। एसडीएम लालगंज ने पहुंचकर घटना की जांच की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक दिलाने की बात कही है।
सरेनी व लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज कस्बा मयंक गुप्ता उर्फ गोलू (19) पुत्र मनोज गुप्ता, मेन रोड रेलवे स्टेशन मोड़ निवासी यश गुप्ता (18) पुत्र रामबालक गुप्ता व आचार्य नगर मोहल्ला निवासी विशाल गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता एक ही परिवार के युवक कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार सुबह रालपुर स्थित घाट पर गंगा स्नान करने आए थे।
तीनों गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान गोलू का पैर फिसल गया, जिससे वह गहराई वाले स्थान पर चला गया। इससे गोलू डूबने लगा। साथी गोलू को डूबता देख यश से उसे बचाने की कोशिश की। इस पर यश भी गहराई वाले स्थान पर चले जाने के कारण डूबने लगा।
विज्ञापन
विशाल भी बचाने पहुंचा तो वह भी डूब गया। तीनों को डूबता देख ड्यूटी पर तैनात दरोगा राम मनोहर सिंह ने गोताखोरों को बुलाया। हादसे की जानकारी से वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों दीप निशांत, महेश, लाला, गेंदालाल की मदद से पुलिस ने कुछ देर बाद तीनों युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी लालगंज पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने गोलू और यश को मृत घोषित कर दिया गया। विशाल को भर्ती कर उपचार किया गया। एसडीएम लालगंज अशरफ सुल्तान सिद्दीकी, थानेदार आरके सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम का कहना है कि दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक को बचा लिया गया है।
पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। जिससे पंचनामा भरके शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
एक ही परिवार के दो युवकों की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक गोलू की मां रानी गुप्ता दहाड़े मारकर रो पड़ती है। कहती है कि बेटे ने कहा था कि गंगा नहाकर लौट आऊंगा। उसे नहीं पता था कि उसका बेटा अब लौटकर नहीं आएगा तो उसे गंगा स्नान करने न जाने देती।
छोटे भाई नितिन गुप्ता, हिमांशु का भी बुरा हाल था। मृतक यश की मां सारिका गुप्ता के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी को याद करते ही रो पड़ती और छाती पीटने लगती है। यश परिवार का अकेला पुत्र था।