{"_id":"69499a57f4ba89cd7d07c14a","slug":"three-trains-cancelled-vande-bharat-delayed-by-an-hour-raebareli-news-c-101-1-slko1034-147391-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन ट्रेनें रद्द, एक घंटे देर से आई वंदेभारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन ट्रेनें रद्द, एक घंटे देर से आई वंदेभारत
Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के इंतजार में सोमवार को यात्री परेशान हुए। हल्की धूप खिली तो यात्रियों की भीड़ खुले आसमान के नीचे बैठी नजर आई। देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। वंदेभारत भी एक घंटे देर से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने कई घंटे इंतजार कराया।
चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस सवा चार घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस व सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौने दो घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई।
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस ने एक घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।