{"_id":"616b8c8a0c709d716d42863c","slug":"three-innocent-girls-died-due-to-eating-laiya-and-namkeen-in-rae-bareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रायबरेली में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रायबरेली में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 17 Oct 2021 08:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:13 AM IST
सार
यूपी के रायबरेली में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत होने का मामला सामने आया है। शनिवार को नमकीन खाने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नमकीन का नमूना लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा इनायतुल्लापुर (पट्टी) गांव में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दरअसल, शनिवार को नमकीन खाने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी।
घर वाले तीनों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जिला अस्पताल में दूसरी बच्ची की मौत हो गई। तीसरी बच्ची ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद एसडीएम गांव पहुंचे और घटना की पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नवीन कुमार सिंह पेशे से किसान है। शनिवार की सुबह उनकी बड़ी बेटी परी (8), विधि (7) व पीहू (5) ने लाई व नमकीन खा ली। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चियां उल्टी करने लगी।
विज्ञापन
यह देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। परी व विधि को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान परी की मौत हो गई।

Trending Videos
विधि का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा था। रात लगभग एक बजे उसने इलाज कै दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्र गांव पहुंचे और घटना की पड़ताल की।
बताया गया है कि गत शुक्रवार को बच्चियों के पिता जमुनापुर चौराहे से नमकीन लेकर घर गए थे। कहीं नमकीन खराब तो नहीं थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।