फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three construction of illegal buildings were sealed by RDA

तीन निर्माणाधीन अवैध इमारतों को आरडीए ने किया सील

Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
इसमें एक निर्माण ग्रीन बेल्ट एरिया का शामिल है। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन आरडीए अफसरों के आगे एक नहीं चली।
विज्ञापन


रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रहे निर्माण कार्यों को चिह्नित कर सील का नोटिस जारी किया गया था।

चार महीने में करीब 20 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर उपाध्यक्ष ने हाल ही में एक्सईएन, एई, जेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

आरडीए उपाध्यक्ष की सख्ती पर मंगलवार दोपहर बाद एई विश्वनाथ, जेई एके अस्थाना, रबीश अग्रवाल, महेश शर्मा, एसके दीक्षित की अगुवाई में टीम निकली।

इस दौरान ग्रीन बेल्ट राजघाट में चल रहे कंचन शुक्ला के निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद बेलीगंज स्थित संजय शुक्ला का कांप्लेक्स और एकता विहार कॉलोनी निकट मंडी समिति स्थित मो. इस्लाम के निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन सील की कार्रवाई को नहीं रोक सके। इस दौरान निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।

आरडीए के उपाध्यक्ष ओपी राय ने कहा कि आरडीए की ओर से जो भी सील का नोटिस जारी किया गया था। उन सभी में कार्रवाई होगी। ग्रीन बेल्ट एरिया में निर्माण की स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य क्षेत्र में यदि किसी ने अग्रिम धनराशि जमा भी की है, तो नक्शा स्वीकृति होने के बाद ही सील की कार्रवाई से उसे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed