फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three children killed, two injured in wall collapse

दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत, दो जख्मी

Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three children killed, two injured in wall collapse
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। एक बालिका को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा उस समय हुआ जब सभी बच्चे कंचा खेल रहे थे। जानकारी होने पर डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। बच्चों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव निवासी रामदीन की कच्ची दीवार के पास बच्चे कंचा खेल रहे थे। जर्जर दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे पांच बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी तिलोई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी तिलोई में दिव्यांशी (5) पुत्री राजेश, सत्यम (12) पुत्र शिवराज, वंश (7) पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। इसके अलावा शिवा (11) को मामूली चोटें आई जबकि गंभीर रूप से घायल आंशी (10) को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

सीएचसी के डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व सीएमओ अमेठी डॉ. आशुतोष दुबे मौके पर पहुंचे। डीएम व एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed