फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Threatened hotel owner for not giving beer, firing realistically

बीयर न देने पर होटल मालिक को धमकाया, असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 06 Nov 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Threatened hotel owner for not giving beer, firing realistically
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात बीयर न देने पर बुलट सवार दो बदमाशों ने एक होटल मालिक को न सिर्फ धमकाया, बल्कि असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली का छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर इन्हौना चौराहे पर स्थित कदीर होटल चलाता है। सोमवार रात बुलट सवार दो युवक खाना खाने पहुंचे। होटल मालिक कदीर का आरोप है कि दोनों युवक खाना का ऑडर करने के बाद बीयर मंगाने लगे। मना करने पर भड़के युवकों ने असलहों से करीब पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

होटल मालिक ने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से होटल पर खड़े इमरान उर्फ सिकंदर निवासी इन्हौना को गोली का एक छर्रा लग गया, जिसमें वह जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों युवक बुलट पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल की पड़ताल की। पुलिस ने मौके से एक असलहा व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक कदीर ने थाने पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घायल युवक की हालत ठीक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed