फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   This time voting in nagar nikaay shivgarh nagar panchayat

सस्पेंस खत्म, शिवगढ़ नगर पंचायत में भी पड़ेंगे वोट

Tue, 01 Nov 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
This time voting in nagar nikaay shivgarh nagar panchayat
रायबरेली। पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत शिवगढ़ में इस बार होने वाले नगर निकाय चुनाव में वोटिंग कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से चुनाव प्रक्रिया कराने की हरी झंडी मिलने के बाद इस नगर पंचायत में भी चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई नगर पंचायत में कितने वार्ड होंगे और वोटरों की संख्या क्या रहेगी, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इस समय नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक नगर पालिका रायबरेली के अलावा कुल आठ नगर पंचायतें बछरावां, ऊंचाहार, नसीराबाद, डलमऊ, लालगंज, महराजगंज, परशदेपुर, सलोन थी। शासन ने इस बार शिवगढ़ को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया था। नई नगर पंचायत होने के चलते यहां पर नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब शासन ने यहां पर इस बार नगर निकाय चुनाव कराने को हरी झंडी दे दी है। इस तरह जिले में अब एक नगर पालिका और नगर पंचायतों की कुल संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जिले में तेजी के साथ चल रही हैं। मतदाता सूची पुुनरीक्षण कार्य में 314 बीएलओ, 42 सुपरवाइजर और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। कोई मतदाता सूची में नाम बढ़वा रहा है तो कोई मतदाता सूची में नाम संशोधन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची की फीडिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। चुनाव से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि 20 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हो सकता है। इसी देखते हुए तेजी के साथ मतदाता सूची फीडिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि इस बार एक नगर निकाय और नौ नगर पंचायतों में करीब 40 से 50 हजार नए वोटर बढ़ने का अनुमान है।

नगर पंचायत शिवगढ़ में भी नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी शुरू करा दी गई है। अब जिले में एक नगर पालिका और नगर पंचायतों की कुल संख्या नौ हो गई है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। साथ ही मतदाता सूची फीडिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार नए वोटरों की संख्या बढ़ जाएगी।
राजकुमार शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed