फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Thieves stole cash and jewellery from a locked house

Raebareli News: चोरों ने बंद घर से नकदी व जेवर उड़ाए

Sun, 23 Nov 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from a locked house
बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत। - फोटो : बछरावां क्षेत्र के बाबूगंज मजरे अटरा गांव में चोरी के लिए खोली गई छत।
बछरावां। बाबूगंज के अटरा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर आलमारी में रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को घर लौटे मकान मालिक को वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव के रिंकू शुक्रवार को महराजगंज कस्बे में अपनी बीमार मां को देखने गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात में चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और फिर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों आलमारी में रखे करीब दो लाख कीमत के जेवरात व 25 हजार नकद पार कर दिया। सुबह घर लौट रिंकू को वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पड़ोस के घर में चोरी का प्रयास
रिंकू के घर से करीब 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी गुड्डू ने बताया कि उनके घर भी चोरी का प्रयास हुआ। छत पर लगे दरवाजे को किसी ने खोलने की कोशिश की। आवाज होने पर घरवालों की नींद टूट गई। घर में हलचल होने पर चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम होते की पुलिसकर्मी नदारद हो जाते हैं। गश्त में लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed