फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Thieves from three districts suspected of stealing idols

Raebareli News: तीन जिलों के चोरों पर मूर्तियां चुराने का शक

Tue, 16 Dec 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves from three districts suspected of stealing idols
डलमऊ क्षेत्र के इसी मंदिर में हुई ​थी चोरी।
रायबरेली। रामपुर बरारा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी के मामले में रायबरेली के साथ उन्नाव, फतेहपुर के चोरों पर शक है। माना जा रहा है कि अक्सर प्रोफेशनल चोर ही अष्टधातु की मूर्तियां चुराने का काम करते हैं। इसके लिए वह पहले से तैयारी करते हैं। नौ माह पहले शिवगढ़ स्थित मंदिर से मूर्तियां चोरी हुई थी, जिसमें बाराबंकी के रहने वाले तीन चोरों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

डलमऊ पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक चोरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। डलमऊ इलाके के रामपुर बरारा गांव स्थित रामजानकी मंदिर से बीते शनिवार रात चोरों ने राम, लक्ष्मण और सीता की करीब 12 करोड़ कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की थी।
विज्ञापन


मूर्ति चोरी से भक्तों में गहरी नाराजगी है। 1890 में मंदिर की स्थापना की गई थी। विभागीय सूत्रों का दावा है कि अष्टधातु की मूर्तियां चुराने वाले चोर अक्सर प्रोफेशनल और संगठित गिरोह होते हैं, जो इन बेशकीमती मूर्तियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के इरादे से चोरी करते हैं। ये चोर सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए रेकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जसवंतखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव स्थित मंदिर से बीते 25 मार्च को चोरों ने एक करोड़ कीमत की अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियां चोरी की थी। गांव की रहने वाली पुजारी 62 वर्षीय कृष्णा देवी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र के खानपुर धौरहरा गांव निवासी जगेसर उर्फ धुन्ने उर्फ बाबूलाल, कोठी क्षेत्र के बुधनई गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ राहुल, लोनी कटरा क्षेत्र के अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।


ऐसे में पुलिस को शक है कि रायबरेली के अलावा इन दो जिलों के चोर घटना में शामिल हो सकते हैं। यहां की पुलिस दोनों जिलों में सक्रिय मूर्तियां चुराने वाले चोरों के बारे में पड़ताल कर रही है। मंदिर फतेहपुर, उन्नाव की सीमा पर पड़ता है, इस कारण इन दो जिलों के चोरों का घटना में शामिल होने की आशंका है। रिटायर सीओ महिपाल पाठक बताते हैं कि बेशकीमती मूर्तियां आसानी से महंगे दाम में बेच ली जाती हैं। इसलिए चोर मूर्तियां चुराते हैं और बड़े शहरों में जाकर उन्हें शोरूमों में रख देते हैं। मौका पाते ही उनकी बिक्री कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed