{"_id":"693b14d7d0c7ddd11b04b2dd","slug":"there-will-be-a-grand-gathering-of-religious-faith-and-devotion-raebareli-news-c-101-1-slko1031-146671-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: धार्मिक आस्था और भक्ति का होगा भव्य समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: धार्मिक आस्था और भक्ति का होगा भव्य समागम
Fri, 12 Dec 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक आस्था और भक्ति का होगा भव्य समागम
रायबरेली। रिफार्म क्लब में 13 से 21 दिसंबर के बीच श्रीराम कथा का आयोजन होगा। बदरीनाथ धाम के कथाव्यास श्रीगोविंद भाईजी कथा सुनाएंगे। सुनिए कथा रघुनाथ की सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित वार्ता में श्रीरामकथा के आयोजन की जानकारी दी गई।
कमेटी के सदस्य कुंवर भूपेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह और शेखर शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का समागम होने जा रहा है। कार्यक्रम भव्य होगा। रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी जिलों से भी भक्त श्रीराम कथा में शिरकत करेंगे। श्रीरामकथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगी।
कमेटी के सदस्य विवेक मिश्रा, दीपू सिंह, राजेंद्र दीक्षित, आशीष पाठक ने बताया कि श्रीराम कथा शुरू होने से पहले शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर से निकलकर जिला अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉॅलेज से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य सूरज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दिवस मानस महिला, द्वितीय दिवस शिव विवाह, तृतीय दिवस राम जन्म उत्सव, चतुर्थ दिवस बाललीला, पंचम दिवस श्रीरामजानकी विवाह, षष्ठम दिवस वन गमन, सप्तम दिवस भरत चरित्र, अष्टम दिवस हनुमंत चरित्र, नवम दिवस कथा की महिमा एवं विश्राम दिवस होगा। कथा के समापन के बाद 22 दिसंबर को भंडारा कार्यक्रम होगा।