फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

एक घर से नकदी-जेवरात समेत चार लाख का माल उड़ाया

Wed, 09 Nov 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Theft
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर से नकदी-जेवरात समेत चार लाख का माल पार कर दिया। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सलोन कस्बे के अत्तानगर में शफीक अहमद अपनी पत्नी फैमिदा और बेटी इकरा के साथ रहता है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे वह घर में ताला लगाकर पत्नी व बेटी के साथ ऊंचाहार स्थित अपने साले इसरार की बेटी नाजिया और बेटे फुरकान की मेहंदी और हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और जाल खोलकर आंगन में उतर गए। इसके बाद आंगन के बगल के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये और दो लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर जब परिजन घर पहुंचे तो कमरे के अंदर बिखरा पड़ा समान देखकर दंग रह ा पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित शफीक अहमद का कहना है कि चोरों ने नकदी के अलावा लाखों रुपये कीमत के जेवरात चुराए हैं। कोतवाल बृजेश कुमार राय का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed