फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

दरोगा के घर पर चोरों का धावा, साढ़े छह लाख का माल उड़ाया

Sun, 24 Apr 2022 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Theft
बछरावां (रायबरेली)। चोरों ने शनिवार रात एक दरोगा के घर से साढ़े छह लाख रुपये का माल कर दिया। चोरों ने ड्रिल मशीन से जरिये घर के दरवाजे पर लगे लॉक को तोड़ा और नकदी-जेवरात ले उड़े। दरोगा गोंडा जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे में रायबरेली रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के निकट अरविंद शुक्ला का मकान है। अरविंद शुक्ला गोंडा जिला मुख्यालय पर दरोगा हैं।
शनिवार को दरोगा अरविंद शुक्ला के चचेरे भाई शिवांशु का तिलक समारोह महाराजगंज रोड स्थित एक मैरिज लॉन में था। अरविंद शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी क्षमा और बेटे आशु को लेकर तिलक समारोह में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे जब दरोगा अरविंद अपनी पत्नी को वापस घर छोड़ने आए तो दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए। दरवाजे का लॉक ड्रिल से तोड़ा गया था।
हैंडिल और लॉक जमीन पर पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो आलमारी के ताले भी टूटे मिले। गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था।
चोर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये व पांच लाख कीमत के जेवरात उठा ले गए। प्रभारी कोतवाल जिबराइल अहमद ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि हल्का सिपाही रात में ड्यूटी के प्रति ढिलाई बरतते हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। दरोगा के घर पर चोरी ने पुलिसिंग व्यवस्था की कलई भी खोल दी है। व्यापारी नेता हरिकृष्ण पांडेय ने कहा कि कस्बे में तैनात सिपाही सिर्फ लकड़ी से लदी गाड़ियां पकड़कर धन उगाही में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed