{"_id":"605e09968ebc3ec899797989","slug":"theft-raibaraily-news-lko571544059","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं की साइकिल चुराने वाला बदमाश दबोचा गया, घर से चोरी की 28 साइकिलें हुईं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं की साइकिल चुराने वाला बदमाश दबोचा गया, घर से चोरी की 28 साइकिलें हुईं बरामद
विज्ञापन
चोरी की साइकिलों के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पुलिस ने छात्र-छात्राओं की साइकिल चुराने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी 28 साइकिलें बरामद की हैं। बरामद की गईं साइकिलें किसकी हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज जैतूपुर निवासी सुभाषचंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। घर की तलाशी ली गई तो चोरी की साइकिलें मिलीं।
कोतवाल का कहना है कि जांच में पता चला है कि ये गैंग स्कूल या फिर कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की साइकिलों को निशाना बनाते थे। बरामद साइकिलें अधिकतर छात्र-छात्राओं की ही हैं।
विज्ञापन
चुराने के बाद ये लोग साइकिलें बेच देते थे। इस बीच वह साइकिलों को नहीं बेच पाया और पकड़ा गया। इस गैंग के अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा व नकदी भी मिली है।