फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft of 13 lakh in the house of a wood trader

पुलिस की सुरक्षा में सेंध, लकड़ी व्यवसायी के घर 13 लाख की चोरी

Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft of 13 lakh in the house of a wood trader
बछरावां (रायबरेली)। कूटी मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने लकड़ी व्यापारी के घर से नकदी-जेवरात समेत 13 लाख का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

चोर पिकअप के सहारे बालकनी से होते हुए घर में घुस गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियों में आक्रोश है। इस घटना से पुलिस की सुरक्षा में सेंध लग गई।
कस्बे के कूटी मोहल्ला के वार्ड नंबर चार निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह शिवगढ़ रोड स्थित मंडी में लकड़ी का व्यापार करता है। बुधवार रात खाना खाने के बाद मकान के निचले हिस्से के कमरे में माता प्रतापा देवी, पत्नी सरिता वर्मा, बेटे अनुराग और बिटिया अंकिता के साथ सोने चला गया।
विज्ञापन

बगल के कमरे में रखी अलमारी में जेवर और रुपये रखे हुए थे। चोर घर के बाहर खड़ी पिकअप के ऊपर चढ़कर मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी पर चढ़ गए।
इसके बाद दूसरी मंजिल से उतरकर घर के निचले हिस्से में आ गए। जिस कमरे में परिवार सो रहा था, उसमें बाहर से कुंडी लगा दी और बगल के कमरे की कुंडी खोलकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत 13 लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed