फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft in home

दो घरों में चोरों का धावा, नकदी-जेवरात समेत 18 लाख का माल उड़ाया

Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Theft in home
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से नकदी-जेवरात समेत 18 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते समय एक घर में महिला को धमकाकर बच्चों समेत उसे कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

सरेनी के बड़ा ताल मजरे रामपुर कला गांव निवासी शिक्षक महेंद्र बहादुर सिंह के घर में छत के रास्ते आंगन में कूदे चोर कमरों का ताला तोड़ रहे थे।
इसी दौरान महेंद्र सिंह की छोटे भाई की पत्नी वंदना सिंह की आंख खुल गई। इस पर एक चोर डंडा लेकर कमरे के दरवाजे पर खड़ा हो गया और शोर मचाने पर वंदना को गंभीर परिणाम की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन

वंदना अपने कमरे में दो बच्चों के साथ लेटी थी। लुटेरों ने महिला को बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस बीच बदमाश बक्सों को किचन में उठा लाए और ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, जेवरात लेकर खिड़की खोलकर भाग गए। बदमाशों के जाते ही वंदना सिंह ने परिवारीजनों को जगाकर घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने पूरे शुबा मजरे रामपुरकला गांव निवासी स्वामी विवेकानंद जनहित इंटर कॉलेज दुधवन के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह के घर को भी निशाना बनाया।
छत पर चढ़कर जीने के रास्ते आंगन में दाखिल हुए बदमाशों ने अलमारी व बक्सों ताला तोड़कर दो लाख रुपये व जेवरात पार कर दिये। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया।

दोनों घरों से करीब 18 लाख की चोरी हुई है। कोतवाल हरिकेश सिंह का कहना है कि दो घरों में चोरी की घटनाएं हुईं हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed