फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft in eight houses of Aredika complex

Raebareli News: आरेडिका परिसर के आठ घरों में चोरी

Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Theft in eight houses of Aredika complex
आरेडिका की बाउंड्रीवाल के काटे गए कटीले तार।
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के आवासीय परिसर में शनिवार रात चोरों ने सुरक्षा में सेंध लगाकर आठ घरों के ताले तोड़ डाले। घटना के समय अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर बाहर गए थे। कुछ आवास खाली पड़े थे। चोरी कितने रुपये की हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


आरेडिका के आवासीय परिसर में कर्मचारी अजीत कुमार (एसएंडटी), आरपीएफ के रामेश्वर मीणा, मनोज कुमार, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक राजेश्वर सिंह, जेई जयदेव मीणा व महताब के घर के मुख्य दरवाजे के ताले काटकर अंदर घुसे चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की और सहजता से सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा खाली पड़े आवासों का भी ताला टूटा मिला। घरों में क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका सही अनुमान परिवार के आने के बाद होगा। अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर घर या घूमने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटना से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी नेता आदर्श बघेल का कहना है कि इससे पहले भी अगस्त 2024 और 28 अप्रैल को आवासीय परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

उन्होंने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आवासीय क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।




कटीले तारों को काटकर घुसे चोर
आरेडिका के आवासीय परिसर की सुरक्षा के लिए चारों ओर से करीब सात फुट ऊंची दीवार बनाई गई है। अगस्त 2024 में करीब 25 घरों में हुई चोरी की घटना के बाद रेल कोच प्रशासन ने कटीले तार लगवाए हैं। लोगों को कहना है कि कुछ हिस्से में कटीले तारों को चोर काट ले गए, लेकिन आरेडिका की ओर से मामले पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को चोरों ने ठकुराइन खेड़ा, यूसुफपुर व सुआ खेड़ा की ओर से आए और चहारदीवारी पर लगे कटीले तार को काटकर परिसर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed