फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man was murdered and his body was hung from a noose

Raebareli News: युवक की हत्या करके शव फंदे से लटकाया

Thu, 05 Feb 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
The young man was murdered and his body was hung from a noose
रायबरेली। परौरा गांव निवासी अनुज कुमार (22) का शव बृहस्पतिवार की सुबह फंदे से लटकता पाया गया। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने युवक की हत्या कर दी और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया। युवक की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। हर कोई घटना से हैरान है। मां की तहरीर पर गांव के मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव की बिंदेश्वरी के मुताबिक उनका बेटा अनुज डीजे बजाने का काम करता था। उनके पति सुखराज मेहनत मजदूरी करते हैं। बेटे की शादी अभी नहीं हुई थी। चार फरवरी की रात करीब 12 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने फोन से उनके बेटे को अपने घर बुलाया। इस दौरान सभी लोगों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। जानकारी पर मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करके बेटे की जान बचाई।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे गांव से 50 मीटर दूर पेड़ से साड़ी के सहारे उनके बेटे का शव लटकता पाया गया। बेटे के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उधर, अनुज की मौत से मां बिंदेश्वरी के अलावा पिता रो-रोकर बेहाल हैं। मां कहती हैं कि बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, कार्यवाहक भदोखर थाना प्रभारी सदाकुल सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी कमल, उसकी मां रेनू के अलावा रेखा पत्नी रामकुमार, हीरालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग की बात सामने आई-सीओ
सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक अनुज कुमार की मौत की वजह हैगिंग आई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। हालांकि मां की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed