फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman born four children, a death

महिला ने जन्मे चार बच्चे, एक की मौत

Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सलोन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लड़का, एक लड़का स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


मरने वाला लड़का था। ये वाक्या अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले कभी भी इस सरकारी अस्पताल में ऐसा नही हुआ है, जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो।
विज्ञापन


यह मामला क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना है। सलोन तहसील क्षेत्र के बिजवलिया गांव निवासी हजारीलाल की 35 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी के प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को उसे सलोन पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला चिकित्सक डॉ. जेवा फहीम के मुताबिक गुरुवार रात दोपहर एक बजे नार्मल डिलीवरी में पहले एक लड़के को जन्म दिया, जो बिल्कुल स्वस्थ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह महिला को फिर तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

10 बजकर 45 मिनट पर महिला ने लड़की को जन्म दिया। दस मिनट के अंतराल पर महिला ने एक लड़की और एक लड़के जन्म दिया। उन्होंने बताया की चार बच्चों में एक बच्चे की मौत हो गई है।


तीन बच्चे और मां स्वस्थ है। महिला के पति हजारी लाल ने बताया की उसको पहले से ही तीन लड़के और एक लड़की है।

पीएचसी प्रभारी डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि महिला कल्पना ने चार बच्चे को जन्म दिया था। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लड़की, एक लड़का स्वस्थ हैं। मां भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed