फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The voters took the oath, the children removed rally

वोटरों ने ली शपथ, बच्चों ने निकाली रैली

Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The voters took the oath, the children removed rally
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को जिले में मतदाताओं ने वोट डालने की शपथ ली। स्कूली बच्चों ने लोगाें को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


जीआईसी में जागरूकता रैली का शुभारंभ करते हुए एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने कहा कि मतदान सभी वोटर का अधिकार है। वह अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन


रैली में शहर के जीआईसी, एनआईसी, वैदिक इंटर कॉलेज, एमजीआईसी, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों के तमाम बच्चे शामिल हुए।

जीआईसी से निकाली गई जागरूकता रैली अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर, कोतवाली रोड, कचहरी गेट होते हुए जीआईसी में समाप्त हुई।

इस मौके पर एसडीएम सदर एसएन शुक्ला, डीआईओएस डॉ. विनय मोहन, प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार, आरपी श्रीवास्तव आदि ने मतदान की शपथ ली।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट में सभी कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव वे विकास भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने कार्यालय के सभी एसीएमओ व कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय की ओर से मतदान को बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ने सभी को शपथ दिलाई।

ऊंचाहार तहसील में एसडीएम एसपी शुक्ला ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। महराजगंज में एसडीएम मोतीलाल यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस मौके पर सीओ सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बीएलओ रमादेवी, बीना सोनकर व रमा बानों को पुरस्कृत किया गया। डलमऊ तहसील में एसडीएम राम अक्ष्यवर ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

शांति मनोहर इंटर कॉलेज, न्यू आदर्श इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के बच्चों ने भी जागरूकता रैली निकाली।

जगतपुर के राना बेनी माधव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बंश बहादुर सिंह ने शिक्षकों व बच्चों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।

क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के बच्चों जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के बारे में जानकारी दी। शिवगढ़ ब्लॉक कार्यालय में राजस्व निरीक्षक रामकिशोर ने प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व अन्य को शपथ दिलाई।

लालगंज कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज से रैली निकाली गई। रैली का समापन रघुुवीर हॉस्पिटल में हुआ। जहां समाजसेवी रमेश दीक्षित ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और ताकत है।

क्षेत्र और देश के विकास के लिए हमें सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। मतदाता को जाति, धर्म, वर्ग, सुमदाय, भाषा से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए।

एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत और डॉ. मोनिका मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र वाले मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट से जरूर जुड़वाएं।

जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में गलत है वह संशोधन करा सकते हैं। देश में सभी को मतदान करने का अधिकार है। एसडीएम ने लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।


जागरूकता रैली में बैसवारा इंटर कॉलेज, बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पं. दीनानाथ मिश्र, सरस्वती विद्या मंदिर आदि विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर तहसीलदार छत्रपाल सिंह यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार शुक्ला, भवानी प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अमेठी जिले के तिलोई तहसील के एसडीएम एसके त्रिपाठी ने सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली।

एसडीएम के साथ ही तहसील के अरविंद पांडेय, साहब बख्श, मनोज मिश्रा, समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी जागरूकता रैली में शामिल रहे।

जागरूकता रैली नगर के कई मोहल्लों से होकर निकली। एसडीएम ने रैली के समापन के बाद कर्मचारियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed