फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The village will then keep clean award

स्वच्छ रखेंगे गांव तो मिलेगा पुरस्कार

Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अब युवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की ओर नेहरू युवा केंद्र में पंजीकृत युवा मंडलों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


संबंधित गांवों को साफ-सुथरा रखने वाले युवा मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई के साथ ही प्रसाधन प्रयोग आदि के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं अब अभियान से नेहरू युवा केंद्र में पंजीकृत युवा मंडलों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित ग्राम सभाओं में साफ-सफाई के आधार पर युवा मंडलों को पुरस्कृत करने की भी योजना है। योजना का उद्देश्य युवा मंडल में शामिल युवक-युवतियों को मिशन से जोड़ना है।

इसके बाद तहत सभी ब्लॉकों में दो-दो युवा मंडल पुरस्कृत किए जाएंगे। इसमें शामिल युवा मंडलों को ग्राम सभाओं की नाली, सड़क, सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई करानी होगी।

इसके अलावा प्रसाधन निर्माण, जागरूकता रैली आदि भी निकालनी होगी। इस योजना से ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ भारत मिशन अभियान में तेजी आ सकेगी। साथ ही युवाओं में सक्रियता आएगी।


नेहरू युवा केंद्र रायबरेली के जिला युवा समन्वयक अनिल चतुर्वेदी इस योजना में शामिल युवा मंडलों के एक साल के कार्य की गणना की जानी है।

इसमें प्रत्येक युवा मंडल को साल भर में सौ घंटे कार्य करना होगा। इसका सत्यापन भी होगा। कार्य की गणना के आधार युवा मंडल पुरस्कृत किए जाएंगे। इस संबंध में सभी युवा मंडलों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed