{"_id":"ce43e8622b94fb6b60e3dbdb53576930","slug":"the-village-government-descended-voters-choose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार चुनने उमड़े वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार चुनने उमड़े वोटर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं हों या फिर पुरुष, सभी में मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। लंबी कतारें लगने के कारण घंटों इंतजार के बाद वोट डालने के बाद ही उनके कदम बूथों से बाहर निकले।
मां के साथ बच्चे भी लाइन में खडे़ नजर आए। बूथों पर लगी कतारें वोटरों के जज्बे को सलाम कर रही थी। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ।
लालगंज, खीरों, सरेनी और डलमऊ ब्लॉक क्षेत्रों के बूथों पर वोटरों कारवां लगा दिखा। सुबह से लेकर शाम तक यही सिलसिला लगा रहा। वोटरों की खुशी देखती ही बन रही थी।
विज्ञापन
कोई तांगे पर बैठकर आ रहा था तो कोई बैलगाड़ी या फिर बाइक व साइकिल से। बूथों पर लगी कतारें वोटरों के जज्बे को सलाम कर रही थी। पुरुष और महिला वोटरों की लाइनें टूट नहीं रही थी।
खासकर आधी आबादी के कदम बूथों की तरफ बढ़ते रहे। घूंघट में महिलाएं या तो अकेले बूथों की तरफ चली जा रही थी या फिर अपने परिवारीजनों के साथ।
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र घुरवारा और भागीरथी इंटर कॉलेज पर वोटरों में गजब का उत्साह दिखा। लाइन में लगी संगीता प्रजापति व सुंदारा देवी कहती हैं कि-वोटवा डारब बहुतै जरूरी हो गइया।
यहि ना करब तो गांव का विकास कइसै होई। लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के बेहटा कला मतदान केंद्र के हर बूथ पर वोटरों की कतारें इस बात को दर्शा रही थी कि वोटर मताधिकार का प्रयोग के लिए कितना जागरूक को हो गया है।
लाइन में लगी महिलाओं के पैर दर्द करने लगे तो वह जमीन पर बैठ गई, पर वोट डालने के बाद ही घरों को गई।सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के बंडई, सरायं कुर्मी मतदान केंद्र पर भी वोटरों की कतारें टूट नहीं रही थी।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र खपुरा में भी लगी लाइनों वोटरों के जज्बे को सलाम कर रही थी। दिनेश यादव, संतराम सिंह, अर्चना, गिरजादेई कहती हैं कि-वोट डारब अब जरूरी हो गवा।
हम तो अपने पूरे परिवार कै वोट डायरेन है, ताकि गांव मा विकसवा हो जाए। हर ब्लॉक क्षेत्र के केंद्रों के लाइनों में लगे वोटरों पर गजब का उत्साह देखा गया।