{"_id":"151a22996d9af83583f7888b7a11c5f2","slug":"the-unidentified-farmer-crushed-by-a-vehicle-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और अनुबंधित रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। इससे चालक-परिचालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर रायबरेली डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे अंगद मजरे प्यारेपुर गांव निवासी रतीपाल (40) किसानी करता था। सुबह किसी काम से हरचंदपुर कस्बे जा रहा था।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर प्यारेपुर गांव के पास कोहरे के कारण लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग उसे अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि मृतक के बेटे रामविलास की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
गाड़ी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज मार्ग पर बाल्हेमऊ गांव के पास ट्रक और रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस में कोहरे के कारण भिड़ंत हो गई।
हादसे में बस के आगे का हिस्ता क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर बस स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि चालक शिवशंकर और परिचालक राममिलन प्रथम घायल हुए हैं। बस पर एक दर्जन यात्री थी, जिन्हें मामूली चोट आई।
कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रक और बस में भिड़ंत हुई थी। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया। मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई है।