फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The unconscious oxygen plant is waiting for a lifeline

Raebareli News: मूर्छित ऑक्सीजन प्लांट को संजीवनी का इंतजार

Tue, 09 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The unconscious oxygen plant is waiting for a lifeline
जिला अस्पताल में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट।
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली आ रहे हैं। वे भाजपा के पार्टी कार्यालय में एसआईआर सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे। वे जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी जान सकते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तीन माह से बंद ऑक्सीजन प्लांट को संजीवनी का इंतजार है। प्लांट की मरम्मत के लिए 11 लाख रुपये की जरूरत है। प्रमुख सचिव भी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके सामने प्लांट का मामला उठा भी, लेकिन अब तक प्लांट को ठीक नहीं कराया गया।जिला अस्पताल के सभी बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए प्लांट स्थापित है।
विज्ञापन


कंप्रेशर में खराबी के बाद ऑक्सीजन नहीं बन पा रही है। ऐसे में कंसंट्रेटर के भरोसे मरीजों की जान है। अस्पताल प्रशासन भी प्लांट को ठीक कराने में उदासीन है। इसका खामियाजा मरीजों को भोगना पड़ रहा है, लेकिन मरीजों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। शासन स्तर से तय एजेंसी ने मरम्मत के लिए करीब 11 लाख रुपये का खर्चा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट की व्यवस्था होने के बाद मरम्मत करने की बात कही है। निरीक्षण पर आए प्रमुख सचिव के सामने भी ऑक्सीजन प्लांट का मामला उठा था, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को 11.30 बजे यहां पहुंचेंगे। वे पुलिस लाइन में पहुंचने के बाद महराजगंज रोड स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। एसआईआर के साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी जानकारी लेंगे। बैठक के बाद वे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed