{"_id":"3c8ef30997cd8a052d3131ecda63dc51","slug":"the-truck-driver-left-the-national-highway-was-blocked-for-three-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक छोड़कर गए चालक, तीन घंटे तक जाम रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक छोड़कर गए चालक, तीन घंटे तक जाम रहा नेशनल हाईवे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कस्बे में रविवार को दो ड्राइवर अपने ट्रक छोड़कर कहीं चले गए। जिससे लालगंज-रायबरली मार्ग जाम हो गया। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
पुलिस ने किसी तरह दोनों वाहनों को हटवाया तब जाकर जाम खुल सका। दो वाहनों को थाने ले जाकर पुलिस ने सीज कर दिया है। जाम से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रविवार दोपहर 12 बजे दो ट्रकों के ड्राइवर टाउन एरिया दफ्तर के पास अपने वाहन छोड़कर कहीं चले गए, जिससे जाम लग गया।
करुणा बाजार चैराहे से लखनऊ रेल क्रॉसिंग तक, करुणा बाजार चैराहे से ब्लॉक तक और नगर पंचायत कार्यालय से गांधी चौराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
जाम में बस-ट्रक के अलावा छोटे वाहन भी फंसे रहे, जिससे लोग परेशान हो गए। जाम को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन बजे जाम हट सका।
उपनिरीक्षक कल्लू सिंह ने बताया कि दो ड्राइवरों की लापरवाही के चलते आवागमन में असुविधा हुई। दोनों ट्रकों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
वहीं लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रविवार को सिविल लाइंस चौराहा पर जाम लग गया। छोटे से लेकर बड़े वाहन तक जाम में फंसे रहे। एक तरफ लोग जाम से जूझते रहे।
ट्रैफिक जवान जाम हटाने को लेकर तेजी नहीं दिखाई। सिविल लाइंस चौराहा पर दोपहर करीब 12.30 बजे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ट्रक, कार, जीप और बाइक सवार जाम में फंस गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस पर ट्रैफिक जवान तैनात भी रहे, लेकिन जाम हटाने के लिए तेजी नहीं दिखाई। जाम में फंसे विकास सिंह, योगेश यादव, शैलेंद्र कुशवाहा, रिजवानुल का कहना है कि आए दिन सिविल लाइंस के पास जाम लग जाता है।
जिसके चलते परेशानी होती है। उधर, ट्रैफिक इंचार्ज अरविंद पांडेय का कहना है कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर में जाम न लगने पाए। जहां पर भी जाम की सूचना मिलती है मौके पर जाकर जाम हटवाया जाता है।