{"_id":"695c10cd25c4d561820a5208","slug":"the-teams-from-dalmau-maharajganj-amawan-and-jagatpur-won-their-league-matches-raebareli-news-c-101-1-slko1032-148295-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डलमऊ, महाराजगंज, अमावां, जगतपुर की टीम ने जीता लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डलमऊ, महाराजगंज, अमावां, जगतपुर की टीम ने जीता लीग मैच
Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय टीचर्स क्रिकेट प्रतियोगि
महराजगंज। नवोदय विद्यालय महराजगंज में सोमवार को टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें चार लीग मैच खेले गए। डलमऊ, महराजगंज, अमवां, जगतपुर की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ियों को हराकर मैच जीत लिया। पहला मैच डलमऊ और अमावां की टीम के बीच खेला गया। डलमऊ की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी अमावां की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बना पाई। वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच जगतपुर और महराजगंज की टीम के बीच खेला गया। इसमें जगतपुर की टीम ने 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और महराजगंज की टीम ने चार ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। संदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच अमावां और डीह के बीच हुआ। इसमें अमवां की टीम 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 110 रन बना पाई। बल्लेबाजी करने उतरी डीह की टीम ने 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमावां के खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
चौथा मैच जगतपुर और सतांव के बीच खेला गया। इसमें जगतपुर की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 104 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतांव की टीम 97 रन बनाकर आउट हो गई। विनीत सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद अवस्थी, सुवेश कुमार, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, राहुल, प्रशांत वर्मा, डॉ. टीपी यादव, मधुकर सिंह, संजय कनौजिया मौजूद रहे।