फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The teachers respect students

छात्रों ने किया गुरुजनों का सम्मान

Wed, 20 Jan 2016 12:34 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The teachers respect students
एफजी कॉलेज के परास्नातक छात्रों की ओर से मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उनकी इस पहल से शिक्षक आत्मविभोर हो गए। उन्होंने छात्रों को समाज और देश के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चंपा श्रीवास्तव ने मां शारदे और भगवान गणेश के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित किया।

अपर्णा वर्मा ने सरस्वती गीत, श्रद्धा और रोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बीडी मिश्रा ने छात्रों को सदैव अच्छे कार्य करने की बात कही।

कहा कि व्यक्तिव ही व्यक्ति की पहचान होती है। अपने स्वभाव और व्यवहार से लोग पसंद और नापसंद करते हैं। इस दौरान डॉ. किरन श्रीवास्तव, डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. संजय सिंह चौहान, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. आजेंद्र सिंह, डॉ. अजय चौहान को छात्र-छात्राओं ने उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संचालन अंकुश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर शिवांगी त्रिवेदी, काजल पाठक, रूबी, शिखा, श्रद्धा, रोली, दिव्या, उपमा, लक्ष्मी, सुनीता, दिग्विजय, राघव, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एफजी कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से युवा सप्ताह के तहत मंगलवार को संगोष्ठी हुई। इसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचारों की प्रासंगिकता शीर्षक पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि सकारात्मक सोच और कार्य में पूर्णता लाना मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. देवयानी गुप्ता ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है।

इसीलिए उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त होना चाहिए। डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि विचार शक्ति सबसे महत्वपूर्ण है, जो समय-समय पर शारीरिक शक्ति व मानसिक शक्तियों में परिवर्तित हो जाती है।


इस दौरान नौमेश  पांडेय, जयेंद्र, स्वर्णिमा, प्रभात, रश्मि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अमिता सिन्हा, डॉ. शीला वर्मा, पूनम मिश्रा, निदा नाज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed