{"_id":"6a6a4ee3bc21f8dcc80490dd","slug":"the-son-attacked-his-father-with-an-axe-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163954-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया
Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कुड़वल गांव में मंगलवार देर शाम एक बेटे ने अपने 76 वर्षीय पिता रामकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे राम सुमेर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामकुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा राम सुमेर अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह काफी नाराज था। मंगलवार शाम उसने गाली गलौज शुरू की और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। ग्रामीणों ने शोर सुनकर बुजुर्ग को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।