फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The scorching sun caused havoc, with the mercury reaching 41

Raebareli News: तेज धूप ने किया बेहाल, पारा 41 पर

Sun, 19 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun caused havoc, with the mercury reaching 41
धूप में छाता लगाकर रिक्शे पर बैठकर जाती छात्राएं।
रायबरेली। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्म हवा का असर महसूस किया जा रहा है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस कारण दोपहर में लोगों को घर और कार्यस्थल से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। धूप में इस कदर तेजी है कि एक मिनट खड़ा होना मुश्किल है। रात में हवा ठंडी होने से राहत मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो तीन दिन में तापमान में और बढ़त दर्ज होगी।
विज्ञापन


हर वर्ष अप्रैल शुरू से ही गर्म होता है। इस बार तीसरे सप्ताह से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। अप्रैल के पहले दो सप्ताह में बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से कम हो गए थे। जिस कारण अप्रैल में मार्च का मौसम हो गया था लेकिन अब गर्म हवा चलने से तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह मौसम ठीक रहा। आठ बजे के बाद से तेजी से गर्मी बढ़ना शुरू हुई। दोपहर में गर्म हवा चलने से लोगों का पसीना छूट गया। शाम होते ही मौसम ठंडा हो गया, जिससे राहत रही। मौसम में असामान्य परिवर्तन से बीमारी भी बढ़ रही है। रात में हवा में ठंडी होने से राहत मिल रही है। हालांकि दोपहर में हवा औसत से अधिक तेज चल रही है, इस कारण खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में गर्म हवा तेजी से चलेगी।

ऐसे बदला तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल-39.3 डिग्री--17.6 डिग्री
15 अप्रैल-40.2 डिग्री--20 डिग्री
16 अप्रैल-40.8 डिग्री--20 डिग्री
17 अप्रैल-40.9 डिग्री--19 डिग्री
18 अप्रैल-41 डिग्री--22.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed