{"_id":"57127abe4f1c1b276c4a6acc","slug":"the-rapid-development-of-the-region-are-dr-manoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास : डॉ. मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास : डॉ. मनोज
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के धूतेश्वर धाम मंदिर में परिवार के साथ पूजा पाठ करते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शनिवार को परिवारीजनों के साथ धूतेश्वर धाम धूता में पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। आज यह उत्तम प्रदेश बन गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या दूर होगी। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष करना पड़े। लल्ली की चक्की के निकट धूतेश्वर धाम धूता मार्ग पर प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। कहा कि किसी भी धर्म का धार्मिक स्थल हो, सबका विकास होगा। विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।
क्षेत्र में जल्द ही पानी की टंकी बनवाने का भी भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी नीलम पांडेय और छोटे भाई अमिताभ पांडेय समेत अन्य परिवारीजनों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी सहदेवानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री ने कन्या भोज और भंडारा का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर देवनारायण तिवारी, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, आले हसन आदि मौजूद रहे।